Skip to main content

Birsa Times

शाम में कड़क मिजाज बिडीओ से धक्का मुक्की, सुबह होते ही 75 हजार रुपए घूस लेते बिडीओ गिरफ्तार

शाम में कड़क मिजाज बिडीओ से धक्का मुक्की, सुबह होते ही 75 हजार रुपए घूस लेते बिडीओ गिरफ्तार

-बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
बांका।
बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड के कड़क मिजाज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपए घूस लेते मंगलवार को निगरानी विभाग की टीम ने नेहरू कॉलोनी बांका स्थित निजी आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार योजनाओं के अनुमोदन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी 5% कमिशन की मांग प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश से की थी। जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख श्री प्रकाश ने निगरानी विभाग पटना में बिडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी‌ जिसमें निगरानी विभाग की टीम ने जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामले को सही पाया गया। वहीं मालूम हो कि मंगलवार को तय राशि में से 75 हजार रुपए अग्रिम राशि जैसे ही प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश योजनाओं के अनुमोदन के नाम पर बिडीओ अमित प्रताप सिंह को दी। जैसे ही घात लगाए निगरानी विभाग की टीम ने धावा बोल दिया एवं घूस की राशि के साथ बीडियो साहब को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घूस की राशि बीडियो साहब ने अपने मामा बच्चन प्रसाद सिंह को रखने दिया था। जिस कारण निगरानी विभाग की टीम ने बच्चन प्रसाद सिंह को भी अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई निगरानी विभाग के पुलिस उपाध्यक्ष श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में की गई।
वहीं मालूम हो कि इस कार्रवाई के कुछ घंटे पहले फुलीडूमर प्रखंड कार्यालय परिसर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर कड़क मिजाज बीडियो से बातचीत के दौरान कहासुनी होते होते धक्का मुक्की एवं हाई वोल्टेज ड्रामा तक पहुंच गयी‌। जिसमें बीडिओ साहब ने पूर्व मुखिया सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पूर्व मुखिया संजीव मंडल गिरफ्तार कर लिए गए। रात भर बीतने के बाद मंगलवार की सुबह घूस लेते बीडियो की गिरफ्तारी होने से जिले के चौक चौराहे पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया एवं सरकारी महकमे में भी खलबली मच गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *