बालूमाथ।बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के मारंगलोइया ग्राम में एक अनियंत्रित पिकअप वैन के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अजमल अंसारी 50 वर्ष पिता शयीम अंसारी ग्राम धाधु थाना बालूमाथ निवासी मोटरसाइकिल से अपने घर से बिशनपुर होते हुए मारंगलोइया ग्राम जा रहा था ।इसी दौरान मारंगलोइया ग्राम के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने युवक को टक्कर मार दिया और मौके पर से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक घायल।
- April 29, 2026
0
119
Less than a minute
You can share this post!
administrator
