Skip to main content

Birsa Times

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत, मुआवजे की मांग

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा चालक की मौत, मुआवजे की मांग

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
हेरहंज थाना क्षेत्र के आराहारा गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइड्रा वाहन चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी बालेश्वर कुमार महतो 28 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बालेश्वर कुमार महतो डीवीसी कंपनी में हाइड्रा वाहन चालक के रूप में कार्यरत था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए वह अपने गांव सिकरी गया था। शनिवार को वह छुट्टी के बाद वापस तूबेद कोल माइंस स्थित अपने कार्यस्थल पर लौट रहा था। इसी दौरान आराहारा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए मामले की जांच कर रही है।इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने डीवीसी कंपनी प्रबंधन से नियमानुसार मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *