संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत झाबर पंचायत के बनियों टोला में बीती रात वज्रपात की चपेट में आने से एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। मृत मवेशी बनियों टोला निवासी किसान प्रभु मिस्त्री का बताया जाता है।घटना के बाद पशुपालक को आर्थिक नुकसान हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर प्रखंड पशुपालन विभाग के अधिकारी संजय सिंह एवं संजय राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।अधिकारियों ने पशुपालक को नियमसंगत प्रक्रिया के तहत हरसंभव सहयोग एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग किया है। उधर पीड़ित परिवार ने कहा कि घर के समीप खुले मैदान में पशु चारा खा रहा था की इसी दौरान अचानक वज्रपात हुई जिससे पशु की मौत हो गई जिससे मेरा हजारों रुपया का आर्थिक नुकसान हुआ है।
बनियों में वज्रपात से बैल की मौत, मुआवजे की मांग
