Skip to main content

Birsa Times

कोटालपोखर: पुल के पास टोटो और कार की टक्कर, कार पुल के नीचे गिरी; बाल-बाल बचे सवार

कोटालपोखर: पुल के पास टोटो और कार की टक्कर, कार पुल के नीचे गिरी; बाल-बाल बचे सवार

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज अजय कुमार कुशवाहा
साहिबगंज।
कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाटा पाड़ा स्थित पुल के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार और टोटो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन (कार) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। कार में सवार लोग और टोटो चालक बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों वाहनों में बैठे लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

ऐसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक चार पहिया वाहन (गाड़ी संख्या: JH 04 AC 7677) पाकुड़ की ओर से बरहरवा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ढाटा पाड़ा के पास, उसी दिशा में जा रहे एक टोटो से कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में कार और टोटो दोनों आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को मौके पर पहुंची पुल के नीचे गिरी कार और टोटो को जब्त कर थाने ले आया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *