Skip to main content

Birsa Times

मांडर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप दर्ज और पति गिरफ्तार

मांडर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज हत्या का आरोप दर्ज और पति गिरफ्तार

मांडर! थाना क्षेत्र के सरगांव मुरजुली गांव में शनिवार को एक नव विवाहिता सनीजा खातून 20 की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. सनीजा खातून की 11 महीने पूर्व मुरजुली निवासी सैफुज उर्फ मतीन अंसारी से शादी हुई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व सनीजा खातून को फांसी लगाकर जान से मार देने का आरोप लगाया है और मामले को लेकर उसके पति सैफुज अंसारी, ससुर जुल्फान अंसारी, सास जैतून खातून, भैंसुर महफूज अंसारी व देवर मोज़म्मिल अंसारी के विरुद्ध मांडर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार लोहरदगा के नारी नवाड़ीह निवासी तस्लीम अंसारी की पुत्री सनीजा खातून की शादी करीब 11 महीने पूर्व मतीन अंसारी के साथ हुयी थी. तब उन्होंने हैसियत के मुताबिक दान दहेज सब कुछ उसे दिया था. आरोप है कि शादी के तीन महीने बाद ही उसे मायके से पैसा लाने की मांग को लेकर ससुराल में मारपीट व प्रताड़ित किया जाने लगा था. जिसके चलते उन्हें 20 हजार रुपये दिया भी गया था. इसके दो महीने बाद फिर से उस पर मायके से एक लाख रुपये मांग कर लाने का दबाव बनाया जा रहा था. और पैसा नहीं लाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गयी थी. आज शनिवार को अहले सुबह करीब तीन बजे सनीजा के ससुर जुल्फान अंसारी ने उसके पिता तस्लीम अंसारी को फोन कर बताया कि आपकी बेटी गिर गयी है और उसकी मौत हो गयी है. सूचना पर जब उसके पिता और मायके वाले मुरजुली गांव पहुंचे तो देखा कि सनीजा का शव घर में एक चौकी में पड़ा हुआ है. और उसके गले में फंदा लगाने का गहरा दाग था. मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और प्राथमिकी के आधार पर सनीजा खातून के पति सैफुज उर्फ मतीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है!

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *