दीप नारायण सिंह ने स्व डॉo अम्बिका सिंह के श्राद्ध कर्म में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

गोमो। जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह बाघमारा स्थित स्वo अम्बिका सिंह के आवास पर आयोजित उसके श्राद्ध कर्म में पहुंचकर स्व डॉo अम्बिका सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्व डॉo अम्बिका सिंह का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। इनका जीवन संघर्ष पूर्ण और समाज के लिए समर्पित रहा। भगवान इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। श्रद्धा – सुमन अर्पित करने वालों में जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोo इम्तियाज खान, जमशेद अंसारी, मो सलीम, जदयू अनुसूचित जाति मोर्चा नेता अशोक कुमार दास, सुभाष सिंह आदि हैं।

Related posts

Leave a Comment