दीप नारायण सिंह चिटाही पहुंच कर विधायक ढुलू महतो के माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गोमो। मां वैष्णो देवी दर्शन यात्रा से कतरास लौटते ही जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह विधायक ढुलू महतो के पैतृक गांव चिटाही पहुंचे, जहां उनकी माता जी स्वo रुकवा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। साथ ही साथ विधायक ढुलू महतो को उनकी माता जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ढाढ़स बंधाया। इस दौरान शौक व्यक्त करने वालों में जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, प्रिंस सिंह, सुभाष सिंह, आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment