अपने अधिकार को लेकर संघर्ष करें, भगवान बिरसा मुंडा के लिए यही संच्ची श्रद्धांजलि होगी – दीप नारायण सिंह।

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित समुह को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन संघर्ष पूर्ण रहा है। उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध आदीवासी समाज को एक जुट कर देश की आजादी के लिए जोरदार आंदोलन किया, जिसके परिणाम स्वरूप देश को आजादी मिली। देश की आजादी में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना आज के समय में भगवान बिरसा मुंडा जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, नुनु लाल साव, इम्तियाज खान, नवीन कुमार नवीन, शब्बीर अंसारी, राजेश शर्मा, हरजीत सिंह, सुभाष सिंह,पंकज कुमार सिंह, विक्रम गोप, कार्तिक शर्मा, प्रिंस कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment