स्थानीय विधायक और एस डी एम के अनुसार गुरुआ में जाम नहीं नहीं।
रवि कुमार गुरुआ
गुरुआ/गुरुआ बाजार में आज कल काफी जाम के समस्या बनी हुई है,हालांकि गुरुआ में बड़े वाहनों का प्रवेश दिन में बंद है फिर भी एका दुका बड़े वाहनों का दिन प्रवेश हो ही जाता है और अभी लगन की शुरुआत होने से छोटे बड़े वाहनों आने जाने से गुरुआ में भीषण जाम की समस्या बनी हुई है ,कोई भी गाड़ी वाले को गुरुआ को पार करने में 1 से 2 घंटे का समय लगा है।ऐसे स्थिति में अगर कोई एम्बुलेंस जाम फंस जाए तो मरीज का जान एम्बुलेंस में खत्म हो जाएगा।सबसे चौंकाने वाला बात यह है कि गुरुआ के स्थानीय विधायक डॉ उपेंद्र प्रसाद और शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार गुरुआ में जाम लगता ही नहीं है।विधायक जी मीडिया से मुखातिब होकर मीडिया वाले पटना में डांटते हुए बोल रहे थे कि आप गुरुआ में जाकर देखे है कि गुरुआ में जाम लगता है कि नहीं ,अब गुरुआ में जाम लगता ही नहीं है,लेकिन हकीकत कुछ और ही है ।गुरुआ के जनता को विधायक जी से जितने के बाद सबसे ज्यादा यही उम्मीद था कि गुरुआ के जाम के समस्या को दूर करेंगे लेकिन ये भी औरों के तरह छलावा कर निकल गए।और हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी भी गुरुआ के जाम के समस्या को निदान नहीं करा पा रहे है।
