संवाददाता
चतरा। जिले में ड्रग पैडलरों के खिलाफ पुलिस का अभियान क्लीन स्वीप लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 24 लाख रुपये मूल्य की अफीम और डोडा की खेप जब्त की है। पुलिस की इस दबिश से सीमावर्ती इलाकों के तस्करों में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर बाराटुंगरी में छापेमारी
समाहरणालय स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के सलमा गांव निवासी जतन गंझू और बालेश्वर गंझू ने अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा छिपा कर रखा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार और सशस्त्र बल की एक विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने जब तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी,तो वहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुई है।अवैध अफीम 2 किलो 329 ग्राम,डोडा 85 किलो 870 ग्राम,पोस्ता दाना 29 किलो 320 ग्राम,तस्कर पुलिस के आने की भनक लगते ही मौके से भागने में सफल रहे। फरार अभियुक्तों और इस सिंडिकेट में शामिल माफियाओं को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।नागरगोजे शुभम भाउसाहब,एसडीपीओ सिमरिया,माफियाओं को पुलिस की चेतावनी
एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आस-पास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों और तस्करों के बारे में बेझिझक पुलिस को जानकारी दें, ताकि एक नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके। फिलहाल, पुलिस फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी कर रही है।
