Birsa Times

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, शिकारीपाड़ा के गंधर्कपुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, शिकारीपाड़ा के गंधर्कपुर के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।

शिकारीपाड़ा/दुमका
आदिवासी एक्सप्रेस

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गंधर्कपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक विकास गोस्वामी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, चाकलता-दुमका रोड पर एक अज्ञात वाहन ने विकास की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के ही निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

जीटी रोड पर लंबा जाम, यातायात व्यवस्था ठप; थाना प्रभारी खुद मोर्चे पर
चौपारण। जीटी रोड पर कई घंटों से लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी स्वयं मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु करने के लिए मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर जाम हटाने का प्रयास शुरू किया और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक बढ़े यातायात दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कोशिश जारी है।



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *