पाकुड़ में कांग्रेसियों निकाला जुलूस,सेकड़ो कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

पाकुड़ में कांग्रेसियों निकाला जुलूस,सेकड़ो कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में

गणेश झा

कांग्रेस जिलाध्यछ उदय लखवानी ने कहा कीआप सभी भली भांति जानते हैं कि आज देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पेट्रोल, गैस से लेकर खाद्य तेल, दाल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। डब्बाबंद अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अप्रत्याशित ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है। साथ ही देश में बेरोजगारी भी आसमान छू रही है। गांव और शहरों में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र में हर जगह बेरोजगारी ने विकराल रूप धारण कर रखा है।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 5 अगस्त 2022 को पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष उदय लखमानी के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना एवं आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन निकाला गया जिसे बिरसा चौक पहुंचने पर टाउन थाना द्वारा सभी लोगों को सामूहिक रूप से गिरफ्तारी किया गया।

 

इस प्रदर्शन में पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारूल हक, उपाध्यक्ष गुलाम अहमद एवं अनूप सिन्हा विश्वास, वरिष्ठ कांग्रेसी सेमिनुल इस्लाम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला महासचिव श्री कुमार सरकार, जिला सचिव असलम अंसारी, कृष्णा यादव एवं देबू विश्वास, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नलिन मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सज्जाद मेहना, मंजुला हांसदा, रामविलास महतो, अर्नेष्ट हांसदा, महबूब आलम, किसन पासवान, पप्पू गंगवानी, हजीकुल आलम, मुर्शीद आलम, मोफिज अंसारी, विवेक गोस्वामी, फरमान अली, मिथुन मरांडी, मनोबर आलम, सोनू आलम, आबेदीन अंसारी, मंसार शेख, कबीबुर रहमान, सिराजुद्दीन शेख, राजिकुल इस्लाम, अफजल शेख, एहदिन शेख, मिस्बाहुल शेख, मोतीउर रहमान आदि मौके पर मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment