तोपचांची प्रखंड नरेगा कार्यालय की हालत काफी जर्जर हो चुकी है। 

तोपचांची प्रखंड नरेगा कार्यालय की हालत काफी जर्जर हो चुकी है।

 

गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय के नरेगा कार्यालय की हालत काफी जर्जर हो गई है। कई जगह की दीवार क्रेक हो चुकी है। कल शाम हॉल छत का पूरा प्लास्टर गिर गया। इत्तेफाक से वहां कोई आदमी नही था। जिससे की एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई है। जबकि उस हॉल में हमेशा लोग मौजूद रहते हैं। खिड़की का ग्रिल जाली भी सड़ कर टूट गया है। बता दें कि इस हॉल से सटे एक छोटे से कमरे में आधार कार्ड सुधारने का काम चल रहा है। जहां प्रति दिन कई गांव के सैकड़ों महिला पुरुष बच्चे ग्रामीण आकार अपना आधार कार्ड बनवाते हैं। अब लोगों को कमरे में जाने से भी डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि इस कमरे का जीर्णोद्वार किया जाए। या किसी दूसरे स्थान पर सिस्टम को शिफ्ट किया जाए। जिससे की लोगों की जान बच सके।

Related posts

Leave a Comment