गरीबों के सच्चे मसीहा’, जयंती पर कांग्रेस ने बिरसा मुंडा को किया याद, झारखंड स्थापना दिवस की दी बधाई

पाकुड़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष उदय लखमानी ने बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर उनके प्रतिमा में माल्यार्पण कर कहा कि आदिवासी समुदाय में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती एवं झारखंड का 22 वां स्थापना दिवस मंगलवार को मनायी गई। *कांग्रेस जिलाध्यक्ष उदय लखमानी* ने कहा कि बेहद कम उम्र में आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षाऔर राष्ट्र सेवा करने में उनके द्वारा दिया गया महान योगदान हम सबके लिए प्रेरणास्पद है.झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है.मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें. बिरसा मुंडा खूंटी ज़िले में उलिहातू गांव के रहने वाले थे।1895 में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की लागू की गयी ज़मींदारी प्रथा और राजस्व व्यवस्था के ख़िलाफ़ लड़ाई के साथ-साथ जंगल-ज़मीन की लड़ाई छेड़ी। यह सिर्फ कोई बग़ावत नहीं थी। बल्कि यह तो आदिवासी स्वाभिमान, स्वतन्त्रता और संस्कृति को बचाने का संग्राम था। बिरसा ने ‘अबुआ दिशुम अबुआ राज’ यानि ‘हमारा देश, हमारा राज’ का नारा दिया। जयंती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, अनूप सिन्हा जिला महासचिव श्री अवधेश झा, जिला सचिव कृष्णा यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन आलोक जॉय पॉल चीफ़ इनरोलर सोनु आलम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशन पासवान कामगार जिला अध्यक्ष संतू चौधरी हिरणपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मनव्वर आलम, हाजीकुल आलम युवा उपाध्यक्ष बिलाल शेख पप्पू गंगवानी अर्धन्दु गांगुली मौफिज अंसारी प्रखण्ड सचिव रामविलास महतो, नवीन सिंह प्यारुल शेख, रस्का हेम्ब्रम असगर अली प्रताप मंडल अलीफ़, मिस्बाहुल हक मनसार जोरतेमुल आदि मौजूद थे l

Related posts

Leave a Comment