भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भाजपा ने जनजातीय गौरव दिवस के रुप में मनाया।

गणेश झा

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती भाजपा जिला इकाई पाकुड़ के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में सोल्लास मनाया गया।इस अवसर पर पाकुड़ नगर स्थित बिरसा चौक पर कि बिरसा मुंडा जी के आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह मीरा प्रवीण सिंह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक,जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू,नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय दिलीप सिंह,भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज झारखंड वासियों के लिए गौरव का दिन है क्योंकि आज ही के दिन 23 वर्ष पूर्व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धैय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड राज्य को के रूप में स्थापना किया था और धरती आबा बिरसा मुंडा के सपनों को खुशहाल झारखंड और समृद्ध बनने की कामना किया था साथ ही भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जी के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किया था। इसका उद्देश्य देश के इतिहास व संस्कृति में जनजातीय समुदाय में उनके योगदान को याद करना और आने वाले पीढ़ियों को अपने सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय गौरव को संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।ऐसे महान आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सादर नमन।बेहद कम उम्र में आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और राष्ट्रीय सेवा करने में उनके द्वारा दिया गया महान योगदान हम सबों के लिए प्रेरणास्पद है। कार्यक्रम में पार्वती देवी,दुर्गा मराण्डी, प्रकाश जयसवाल,कुन्दन सिंह,विश्वनाथ भगत,मनीष पाण्डेय,सपन कुमार दुबे,गणेश रजक,सुमित चौबे,संजीत मुखर्जी आदि मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment