Birsa Times

बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत।

बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत।

सं सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में फसल सिंचाई के दौरान बिजली की करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओंकार यादव उम्र 29 वर्ष पिता लालजी यादव सा०कुसोना ,थाना आनंदपुर,जिला बांका निवासी आज मंगलवार देर शाम को गांव स्थित खेत में लगे मक्का की फसल को सिंचाई करने के दौरान बिजली की करंट लगने से मूर्छित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों ने इलाज हेतु आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी नीरज कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आशीष कुमार ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक को विकास कुमार उम्र 6 वर्ष,अंकित कुमार उम्र 5 वर्ष एवं आर्यण कुमार उम्र 1 वर्ष की है। सूत्रों की मानें तो मृतक युवक बिजली की खंबे में तार जोड़ने की करंट लगने की बात बताया जा रहा है।घर के मात्र लौते कमाऊ होने से परिवार पर दुखों की पहाड़ टुट गया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।


administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *