आम आदमी पार्टी ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन

देश जल रहा है और पीएम मोदी देश के हालात पर बोलने के लिए तैयार नहीं: देव चौहान हजारीबाग। आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा निर्देशित मणिपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी हजारीबाग जिला कमेटी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। सभी ने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि इस हैवानियत वाले घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो गृह मंत्री इस्तीफा दो का नारा पूरे देश में गूंज रहा है इस…

Read More

गैलेक्सी हाई स्कूल हजारीबाग में वृक्ष रोपण महोत्सव का आयोजन

वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व है: चांद अंसारी हजारीबाग। गैलेक्सी हाई स्कूल में शनिवार को वृक्ष रोपण महोत्सव मनाया गया। इसकी शुरुवात बच्चों ने नारे के साथ किया कि “पेड़ है प्रकृति का मूल, इन्हे काटने की ना करना भूल”।सारे बच्चों ने बड़े हर्षो उल्लास के साथ एक एक पौधों को लगा कर यह साबित किया की वृक्ष लगाना हमारे वन संपदा के रूप में प्रकृति से हमें जो कुछ भी प्राप्त होता है, वह नियमपूर्वक हमेशा आगे भी प्राप्त होता रहे ताकि हमारे सामाजिक जीवन का संतुलन बना…

Read More

चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से संचालित अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के तहत यूपीएससी और ग्रेजुएशन की तैयारी करें साथ साथ

अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के नए बैच की शुरूआत चाणक्य आईएएस एकेडमी में 24 जुलाई से हजारीबाग। कौशल्या प्लाजा स्थित चाणक्य आईएएस एकेडमी के हजारीबाग शाखा में यूपीएससी के लिए अपग्रेडेड फाउंडेशन कोर्स के नए बैच की शुरूआत 24 जुलाई से होगी। उक्त जानकारी चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा ने दी और कहा कि इस कोर्स को करते हुए अभ्यर्थी अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी पूरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान ग्रेजुएशन के संपूर्ण पाठ्यक्रम पढ़ाए जाते हैं। साथ ही कहा कि…

Read More

सांसद जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में की वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति बैठक की अध्यक्षता

साइबर सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए दिए निर्देश हजारीबाग। सांसद हजारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा ने नई दिल्ली में 20 जुलाई 2023 को वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान गूगल, भारतीय रिज़र्व बैंक व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ साइबर सुरक्षा व साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए विस्तृत चर्चा की गई।श्री सिन्हा ने समिति के सदस्यों व बैंक, मंत्रालय व कंपनी के पदाधिकारियों के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम पर…

Read More

झामुमो जिला समिति सहित अन्य सभी समितियां हुई भंग

सात सदस्यीय संयोजक मंडली बनाई गई हजारीबाग। हजारीबाग झामुमो जिला समिति सहित अन्य सभी समितियां भंग हुई। इसके साथ ही सात सदस्यीय संयोजक मंडली बनाई गई जिसमें मुख्य संयोजक संजीव बेदिया को बनाया गया। संयोजक मंडली के अन्य सदस्यों में कमल नयन सिंह, सोनाराम मांझी, टेको चंद्र महतो, रामकिशोर, इज़हार अंसारी, नीलकंठ महतो शामिल है। केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार संयोजक मंडली को 30 दिनों के अंदर प्रखंड समितियों एवं पंचायत समितियों का गठन/ पुनर्गठन करते हुए उसकी विस्तृत सूची केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित करेंगे ताकि जिला समिति का पूर्ण गठन…

Read More

झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची में 23 जुलाई को

हजारीबाग जिला अध्यक्ष काजिम अंसारी के नेतृत्व में हजारों सदस्य होंगे शामिल हजारीबाग । झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 23 जुलाई को विधायक आवास सभागार, रांची , (पुराना विधानसभा परिसर) में 11:00 दिन से आयोजित किया गया है।बैठक में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनाब हाजी मंजूर अहमद अंसारी व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे। साथ ही बैठक में झारखंड प्रदेश से मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्यगण ,राज्य कार्यकारिणी के…

Read More

चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में कैरियर सेमिनार का आयोजन

मौजूद अभ्यर्थियों से रूबरू हुए यूपीएससी के सफल छात्र क्षितिज वर्माकहा, यूपीएससी की तैयारी के लिए बड़े शहर जाने की आवश्यकता नहीं, हजारीबाग में भी हो सकती है बेहतर तैयारी हजारीबाग। चाणक्य आईएएस एकेडमी से तैयारी कर हाल ही में यूपीएससी में 366वां रैंक लाकर सफल हुए क्षितिज वर्मा हजारीबाग स्थित श्रीराम कृष्ण शारदा आश्रम विवेकानंद सेंट्रल स्कूल में चाणक्य आईएएस एकेडमी की ओर से आयोजित कैरियर सेमिनार में चाणक्य आईएएस एकेडमी के वाइस प्रेसिडेंट विनय मिश्रा, जेनरल मैनेजर रीमा मिश्रा के साथ शरीक हुए और बड़ी संख्या में मौजूद…

Read More

मुहर्रम पर्व को लेकर पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक_

समय सीमा के अंदर निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालें–डीएसपी राजीव कुमार_ हजारीबाग। बूधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाए जाने व समय सीमा के अंदर लाइसेंस में दिए गए निर्धारित रूट से जुलूस निकाले जाने को लेकर पेलावल ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों व मुहर्रम कमिटी के सदस्यों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व सम्पन्न कराए जाने की अपील की। उन्होने आगे कहा कि मुहर्रमी जुलूस समय सीमा के…

Read More

झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का सातवां वार्षिक सम्मेलन संपन्न, 1500 स्कूल के प्राचार्य ने किया शिरकत

निजी विद्यालय सीमित- साधन संसाधन में समाज में गुणवत्त शिक्षा का अलख जगा रहे: सदर विधायक मनीष जायसवाल हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन का बुधवार को सातवां वार्षिक सम्मेलन हजारीबाग कार्मल चौक अवस्थित द पैराडाइज रिसोर्ट में संपन्न हुआ। इस महासम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष विनोद भगत ने किया व संचालन सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा ने किया। सम्मेलन में अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुए। समारोह में शामिल अतिथियों को कोर कमेटी सदस्यों ने मोमेंटो व…

Read More

प्यार के लिए सात समुंदर पार पहुंची बारबरा पोलाक,कहा शादाब मलिक से बेहद प्रेम करती है और उनके साथ वैवाहिक जीqवन बिताना चाहती है–

बारबरा ने इस सफर को यादगार बताते हुए कहा कि भारत एक बहुत ही प्यारा देश है यहां की संस्कृति और सभ्यता उन्हें बेहद पसंद शादाब मलिक से बेहद प्रेम करती है और वैवाहिक जीवन बिताना चाहती है: बारबरा पोलाक_ हजारीबाग। अक्सर प्रेम संबंध को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच कई प्रकार के कहानियां सुनने को मिलती है कोई किसी के प्यार में जान दे देता है तो कोई किसी के प्यार के लिए घर -परिवार रिश्ते – नाते को छोड़ देता है तो कोई किसी के प्रेम में…

Read More