झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रांची में 23 जुलाई को

हजारीबाग जिला अध्यक्ष काजिम अंसारी के नेतृत्व में हजारों सदस्य होंगे शामिल

हजारीबाग । झारखंड प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 23 जुलाई को विधायक आवास सभागार, रांची , (पुराना विधानसभा परिसर) में 11:00 दिन से आयोजित किया गया है।बैठक में ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जनाब हाजी मंजूर अहमद अंसारी व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

साथ ही बैठक में झारखंड प्रदेश से मोमिन कॉन्फ्रेंस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी व सदस्यगण ,राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्यगण, जिलाध्यक्ष, यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण एवं प्रमुख साथीगण शामिल होंगे। आगामी 23 तारीख को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बैठक के सिलसिले में जानकारी देते हुए ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के हजारीबाग जिला अध्यक्ष काजीम अंसारी ने बताया कि इस बैठक में हजारीबाग से हजारों की संख्या में मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

बैठक में जिन विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा उसमें मुख्य रूप से गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि, संगठन व सदस्यता अभियान, मोमिनो की आर्थिक , सामाजिक, शैक्षणिक व राजनीतिक स्थिति पर चर्चा, वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति में मोमिन कॉन्फ्रेंस की भूमिका, भावी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना शामिल है

Related posts

Leave a Comment