* चौपारण/अखिलेश पांडेय* चौपारण(हजारीबाग) रविवार को जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत धामा पुर गांव से मंटू प्रसाद सेकंड हैंड बस की पूजा कराने के लिए रजरप्पा जा रहे थे। इसी क्रम में चौपारण थाना अंतर्गत बेला मोड़ पिपरा कट के पास बस संख्या बी आर 25 पी ए 1455 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 30 लोग सवार थे। बस पलट जाने के कारण बस पर सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों…
Read MoreCategory: हजारीबाग
*अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता।*
चौपारण/अखिलेश पांडेय *चौपारण (हजारीबाग) रविवार को थाना क्षेत्र के भगहर में अवैध शराब के तस्करी मामले में पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर भंडार जंगल के पास से अवैध शराब से लदा एक ट्रक पुलिस ने जब्त कर लिया है। छापामारी में पंजाब के स्टीकर लगा शराब की 365 पेटी अवैध शराब पुलिस ने बरामद किया है। बरामद शराब की कीमत ₹30 लाख के आसपास बताई जा रही है।पुलिस को सूचना मिली थी कि चौपारण के जंगल के आसपास अवैध शराब का कारोबार…
Read Moreपंचायत समिति सदस्यों का जिला स्तरीय बैठक संपन्न, लिए गए कई निर्णय
हजारीबाग। हजारीबाग शिवम शादी घर में पंचायत समिति सदस्यों का जिला स्तरीय बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता बृजेश सिंह एवं संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों की हक अधिकार पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को सफल बनाने के लिए समीम अंसारी, विजय मधेसिया, मुकेश उपाध्याय, यूसुफ अंसारी का अहम योगदान रहा। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर अपने अधिकार को लेकर सदस्यों ने बात रखी जिसमें पंचायत समिति सदस्य का वेतन वृद्धि, प्रशिक्षण, प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों की मनमानी, जिला स्तरीय…
Read Moreहज़ारीबाग व रामगढ़ में विराट स्तर पर चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान
सांसद जयंत सिन्हा जी ने घर-घर तक पहुंचाई मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जनता कह रही है, मोदी जी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में जून माह में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। हज़ारीबाग लोकसभा में भी विराट स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया, जिसमें सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस अभियान के…
Read Moreजनप्रतिनिधियों के उत्कृष्ट कार्यों को लेकर आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन
जिले भर के विभिन्न पंचायतों के 100 से अधिक मुखिया किए गए सम्मानित हजारीबाग। पंचायतों के विकास से ही देश का विकास संभव है। ऐसे में देश की तरक्की में पंचायतों की भूमिका अहम हो जाती है। इसी के मद्देनजर रविवार को आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग की ओर से हजारीबाग जिले के विभिन्न पंचायतों के रहनुमाई करने वाले मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों के लिए तरबा-खरबा स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सदर, बरही, बड़कागांव, बरकट्ठा, चलकुशा, डाड़ी, केरेडारी, चुरचु, दारू, विष्णुगढ़, चौपारण, इचाक,…
Read Moreहोटल संचालक के द्वारा बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर अपने ही स्टाफ को किया घायल
संचालक फरार,मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी :- थाना प्रभारी पीड़ित युवक की ओर से अभी तक किसी ने लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, युवक मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है जो कई वर्षों से इस होटल में पेट भात पर प्लेट धोने का काम कर रहा है। बरही संवाददाता शोएब अख्तर बरही : बरही थाना से महज कुछ ही दूरी पर पंचमाधव जीटी रोड एनएच-टू के किनारे स्थित महुआ होटल में शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर अपने ही स्टाफ़ को होटल का संचालक मनीष कुमार…
Read Moreझामुमो की बैठक में सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा
हजारीबाग। हजारीबाग परिषदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव की अध्यक्षता में की गई। इस समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से पार्टी की सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श किया गया। सभी प्रखंडों एवं पंचायतों की समीक्षा की गई एवं सभी प्रखंडों एवं नगर में बूथ कमिटी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, केंद्रीय सदस्य मो० इजहार, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, बीरेंद्र राणा, यासीन खान, संयुक्त सचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष नईम राही, संगठन मंत्री मनोहर राम, कुदुश अंसारी,…
Read Moreभाजपा का एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक पैराडाइस रिसोर्ट में संपन्न
एक से दस जुलाई तक महाजनसंपर्क अभियान की अवधि बढ़ाई गई : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी हज़ारीबाग। भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे एक जून से तीस जून तक एक महीने का महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है।इसी निमित शनिवार को स्थानीय नया बस स्टैंड के निकट पैराडाइस रिसोर्ट में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे। डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने एक महीने का सेवा समर्पण…
Read Moreसिद्धू कान्हू मुर्मू के संघर्षों को याद कर किया वृक्षारोपण, म़नाया हूल दिवस मनाया
30 जून हुल दिवस के अवसर पर आदिवासी केंद्रीय सरना समिति हजारीबाग ,यंगब्लड आदिवासी समाज ,ऑल संथाल स्टूडेंट्स यूनियन आदिवासी छात्र संघ संथाल समाज द्वारा हूल दिवस कार्यक्रम आयोजित की गई। हूल दिवस की कार्यक्रम की शुभारंभ हजारीबाग आयुक्त नैंसी सहाय एवं एसपी रतन चौबे ने हजारीबाग स्थित सिद्धू कानू की प्रतिमा पर स्वतंत्र भारत के प्रथम स्वतंत्रता फ्रीडम फाइटर सिद्धू कानू को पुष्प और माल अर्पण कर सिद्धू कानू को याद किया। तत्पश्चात आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बैक,रमेश हेमरोम, जगन कच्छप, गोल्डन करकेट्टा, महेंद्र कुजूर,फुलवा कच्छप,…
Read Moreईद -उल- अजहा का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न
मुल्क में अमन चैन व भाईचारे की मांगी गई दुआएं हजारीबाग। ईद -उल- अजहा (बकरीद) इस्लाम धर्म मानने वालों का प्रमुख त्योहार है ईद उल अजहा त्याग और बलिदान का प्रतीक है। मुस्लिम धर्मावलंबी इस्लामी साल के महिना जिलहिज्जा की 10 तारीख को ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और कुर्बानी देते हैं। इस्लाम धर्म की मान्यता के अनुसार अल्लाह ने अपने नबी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम से उनके सबसे अजीज चीज की कुर्बानी मांगी हजरत इब्राहिम को सबसे अजीज उनकी इकलौती औलाद हजरत इस्माइल अलैहिस्सलाम थे। इब्राहिम अलैहिस्सलाम…
Read More