*चौपारण में बस दुर्घटनाग्रस्त एक मरा 14 घायल तीन की स्थिति चिंताजनक।

* चौपारण/अखिलेश पांडेय*

चौपारण(हजारीबाग) रविवार को जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत धामा पुर गांव से मंटू प्रसाद सेकंड हैंड बस की पूजा कराने के लिए रजरप्पा जा रहे थे। इसी क्रम में चौपारण थाना अंतर्गत बेला मोड़ पिपरा कट के पास बस संख्या बी आर 25 पी ए 1455 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कुल 30 लोग सवार थे। बस पलट जाने के कारण बस पर सवार 14 यात्री घायल हो गए।

घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों की सहायता से घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में तीन की स्थिति काफी गंभीर थी जिन्हें हजारीबाग रेफर कर दिया गया। हजारीबाग ले जाने के क्रम में रास्ते में विनोद यादव का 20 वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव की मृत्यु हो गई। बस मालिक मंटू प्रसाद की बहन संजू देवी की गंभीर स्थिति को देखकर हजारीबाग से रांची रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में कुल 30 लोग सवार थे। जिसमें संजू देवी 40 वर्ष पति रमेश कुमार, जीतू कुमार 10 वर्ष पिता पिंटू कुमार, आयुष्य कुमार 7 वर्ष पिता पिंटू कुमार, रूबी देवी 32 वर्ष पति पिंटू कुमार, यशोमती देवी 60 वर्ष पति बाबूलाल, शुभम कुमार 10 वर्ष पिता बाल्मीकि प्रसाद, वर्षा कुमारी 10 वर्ष पिता राजू कुमार, गंगो देवी 45 वर्ष पति रामप्रवेश प्रसाद, शीला देवी 45 वर्ष पति संजय प्रसाद, रूबी देवी लाला गोप 60 वर्ष पिता रामसेवक गोप, बिंदेश्वर गोप 65 वर्ष पिता रामस्वरूप गोप, शामिल है। गंभीर रूप से घायलों को गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।

Related posts

Leave a Comment