भाजपा का एक दिवसीय प्रमंडलीय बैठक पैराडाइस रिसोर्ट में संपन्न

एक से दस जुलाई तक महाजनसंपर्क अभियान की अवधि बढ़ाई गई : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

हज़ारीबाग। भाजपा द्वारा देश भर में चलाए जा रहे एक जून से तीस जून तक एक महीने का महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो चुका है।इसी निमित शनिवार को स्थानीय नया बस स्टैंड के निकट पैराडाइस रिसोर्ट में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे।

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने एक महीने का सेवा समर्पण गरीब कल्याण महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम का हज़ारीबाग,गिरिडीह,धनबाद, रामगढ़,कोडरमा,बोकारो के कार्यकर्ताओं के साथ वृत साझा किया।डॉ गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि घर घर जाकर 9090902024 पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिस कॉल करवाकर केंद्र सरकार की नौ साल की योजनाओं के बारे में लोगों को बताए।डॉ गोस्वामी ने कहा की एक जुन से तीस जून तक भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान बड़े पैमाने पर जो चलाया गया वह संतोषजनक है पर जनसंपर्क अभियान का दायरा और बढ़े इसके लिए एक जुलाई से दस जुलाई तक की अवधि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के निर्देशानुसार बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि इस दस दिनों की अवधि में मठ, मंदिर के पुजारी,पाहन, गोड़ाएत,बड़े व्यवसायी,शहिद परिवार, पदमश्री,राष्ट्रपति पुरूस्कृत, किसान,प्रदेश,राष्ट्र के खिलाड़ी, डॉक्टर,इंजीनियर, वकील, प्रोफेसर, शिक्षाविद,पूर्व सैनिक, पूर्व अधिकारी सहित अन्य गाँव कस्बों में रहने वाले मानिनय प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलकर सरल एप्प में कार्यक्रम की रिपोर्टिंग को साझा करना सुनिश्चित करे।

बीच मे बूथ कमेटी,पन्ना कमेटी,शक्तिकेंद्र को हर हाल में दुरुस्त करने का भी निर्देश जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को दिया है।डॉ गोस्वामी ने कहा कि यह जनसंपर्क अभियान 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए मिल के पत्थर का काम करेगा।उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के मंसूबे पर पानी फेरने के लिए कार्यकर्ताओं को एक जुटता का परिचय देते हुए कार्यकर्ताओं को इस मुहिम को सफल बनाना अति आवश्यक है।हमे हर हाल में झारखंड के चौदहो लोकसभा सीट में विजय पताका फहराना है और पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

डॉ गोस्वामी ने कहा एक जुलाई से दस जुलाई के भीतर सांसद, विधायक, पूर्व सांसद,पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला के पदाधिकारि,मंडल अध्यक्ष,सभी मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष,सभी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य,सभी मंडल मोर्चा के अध्यक्ष पदाधिकारी, बूथ संयोजक,सहसंयोजक, शक्तिकेंद्र संयोजक, सहसंयोजक,पूर्व मंडल अध्यक्ष को जनसंपर्क अभियान को हर हाल में पूर्ण करने की जिम्मेवारी सौपी है ताकि प्रदेश और केन्द्र को रिपोर्टिंग की जा सके।

इस प्रमंडलीय संगठनात्मक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी,सांसद जयंत सिन्हा,प्रदेश उपाध्यक्ष सह माण्डू विधायक जे पी पटेल,मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण,कोडरमा विधायक नीरा यादव,नीरसा विधायक अपर्णा सेन गुप्ता,पूर्व सांसद गिरिडीह रविन्द्र पाण्डेय,कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय,पूर्व सांसद हज़ारीबाग यदुनाथ पाण्डेय,गिरिडीह पूर्व विधायक निर्भय सहबादी,बगोदर पूर्व विधायक नगेंद्र महतो,लोकनाथ महतो,मनोज यादव,महापौर रौशनी तिर्की,हज़ारीबाग जिला प्रभारी सह प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,कोडरमा जिला प्रभारी टुन्नू गोप,रामगढ जिला प्रभारी शशि भूषण भगत,धनबाद गिरिडीह,बोकारो जिला प्रभारी सहित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी जिला अध्यक्ष, सभी जिले के पदाधिकारि,सभी जिले के मंडल के अध्यक्ष, सभी जिले के मोर्चा के जिलाध्यक्ष, सभी जिले के प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारि मुख्य रूप से उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ने दिया।

Related posts

Leave a Comment