तोपचांची में बिरसा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

तोपचांची में बिरसा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

गोमो।
किसान योजना सहित राज्य के सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित करने हेतु मेगा किसान मेला का आयोजन तोपचांची प्रखंड मुख्यालय सभागार में किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार की योजना बिरसा किसान सम्मान समारोह का शुरू आरंभ किया गया। इस दौरान सांसद सी पी चौधरी ने कहा कि हमारा देश किसानों का देश है। यहां पर 70 प्रतिष्ट लोग किसान हैं। किसानों की आय दुगनी करने की कई योजनाएं चल रही है।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि गांव के उत्पादन का सही दाम नही मिल पाता है। बैंक किसानों को ऋण दें ताकि किसान सही समय पर खेती कर सकें।
धनबाद उपायुक्त ने कहा कि पहले सिर्फ कृषि के लिए केसीसी मिलता था। मगर अब पशु पालन मत्स्य पालन के लिए भी के सी सी के लिए आवेदन कर सकते हैं। करीब 10 हजार लोगों का के सी सी देने की कोशिश है। साथ ही सर्व जन पेंशन स्कीम के तहत 60 वर्ष आयु के ऊपर के लोग पेंशन का आवेदन कर सकते हैं।
बी डी ओ राजेश एक्का ने बताया कि सरकार की सोच उन्नत किसान और समृद्ध किसान हो। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक सहित कई बैंकों के स्टॉल लगाए गए थे।
मौके पर डी आर डी ए डायरेक्टर मुमताज अली, अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, प्रमुख आनंद महतो, मुखिया सरवर खान, मुखिया लक्ष्मी नारायण बरनवाल, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment