मतारी चकटांड में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण ।

Babasaheb Dr. Bhimrao Ambedkar statue unveiled at Matari Chaktand.
गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत मतारी, चकटांड में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण संयुक्त रूप से बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू एवं जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर एक समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अंबेडकर क्लब चकटांड, मतारी के अध्यक्ष फूलचंद दास ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने कहा कि समाज में गरीबी, कुरीति, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, असमानता को दूर करने के लिए बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलना होगा और बच्चों को शिक्षित बनाना होगा।
                 समारोह के विशिष्ट अतिथि जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी संविधान के निर्माता एवं दलित राजनीति के पुरोधा महापुरुष थे।वे एक मनीषी, योद्धा ,नायक, विद्वान ,दार्शनिक, वैज्ञानिक,समाजसेवी, आंदोलनकारी और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने देश के सभी समुदायों को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उनके महत्वपूर्ण सराहनीय कार्यों से भारत को एक नई दिशा मिली, वे निष्ठा और ईमानदारी के पर्याय रहे।आज हम सभी को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
              समारोह में मुख्य रूप से डी एन सिंह, सहदेव सिंह, संतोष दास, महेंद्र दास, अशोक दास, हरिचरण निराला, भागवत पांडे, सुभाष रवानी, संगीता बास्की, मिट्ठू रजवार, अर्जुन मांझी, नंदलाल मुर्मू, सुरेश बढंई, मनोज दास, बंगाली दास, सहदेव दास, महादेव दास, बीना शर्मा, रवि कुमार दास, दुर्योधन दास, शिल्पा देवी, सानो देवी, देवंती देवी,रामस्वरूप दास, रमेश दास, नीसुभाष दास, बबलू दास,राज कुमार दास, राजु दास, सुरेश दास, अमित दास, प्रकाश दास, छोटन दास, संतोष कुमार, अमित कुमार दास अधिवक्ता, सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment