*जसीडीह थाना क्षेत्र के ढोंगी गांव में असामाजिक तत्वो द्वारा एक युवक का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास*

*जसीडीह थाना क्षेत्र के ढोंगी गांव में असामाजिक तत्वो द्वारा एक युवक का गला रेतकर जान से मारने का प्रयास*

 

देवघर संवादाता/ दिवाकर कुमार

जसीडीह थाना क्षेत्र के ढोंगी गांव में असामाजिक तत्वों द्वारा गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी पीड़ित के पिता दशरथ मंडल द्वारा बताया गया की शिबू मंडल देर रात माथरापुर हॉल्ट से घर जा रहा था,की तभी कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा उसपर हमला किया गया, और उसे मारने पीटने लगा, उसी वक्त किसी ने उसके गला को धारदार हथियार से काट दिया। पीड़ित जमीन पर गिर कर तड़पने लगा तड़पते देख बदमाश वहा से फरार हो गया। वहा से गुजर रहे लोगों को मदद से उसे उसके घर पहुंचाया गया। अन्नान फानन में उसे देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहा पर ऑन ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी जसीडीह पुलिस को मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छान बीन में जुट गई है।

Related posts

Leave a Comment