14 जुलाई को हज़ारीबाग में होगा आजसू पार्टी का जन पंचायत – रोशनलाल चौधरी

झारखण्ड सरकार में लूट की छूट मची है – तिवारी महतो

भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी प्रखण्ड मुख्यालय में होगा धरना प्रदर्शन – विकास राणा

हजारीबाग। आजसू पार्टी की हज़ारीबाग जिला कमेटी की बैठक बुधवार को स्थानीय परिसदन भवन हज़ारीबाग ( सर्किट हाऊस ) में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा ने किया एवं मंच संचालन जिला प्रधान सचिव कपिलदेव महतो ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागाँव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया कि 14 जुलाई को हज़ारीबाग में आजसू पार्टी की जन पंचायत आयोजित होगी जिसमें हज़ारों की संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्त्ता शामिल होंगे।

इस जन पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रमुख सह झारखण्ड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरिडीह सांसद सह पूर्व मंत्री चन्द्रप्रकाश चौधरी शामिल होंगे ! ये भी निर्णय लिया गया कि झारखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखण्ड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मुख्य अतिथि केन्द्रीय महासचिव सह बड़कागाँव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि 14 जुलाई को हज़ारीबाग में आजसू पार्टी की जन पंचायत आयोजित होगी झारखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार और वर्तमान सरकार के लूट के कारनामों को जनता को बताया जायेगा !

यह जन पंचायत आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि माण्डू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि पुरे झारखण्ड में लूट की छूट मची है सत्ताधारी दल के सारे नेता और सारे पदाधिकारी इसमें शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखण्ड से हज़ारों की संख्या में आजसू पार्टी कार्यकर्त्ता जन पंचायत में शामिल होंगे। हज़ारीबाग जिला के सभी प्रखण्ड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे और वर्तमान सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का जमकर विरोध करेगी आजसू पार्टी। इस बैठक में मुख्य रूप से बरही विधानसभा प्रभारी राज सिंह चौहान, केन्द्रीय सचिव गुड्डू यादव, केन्द्रीय सदस्य विजय वर्मा, आनन्द सिंह, सन्दीप कुशवाहा, पंकज साहा, लालचन्द महतो, जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ महतो, रोशन तिवारी, भोला महतो, संगीता बारला, सुहानी एक्का, अजय कुमार, विवेक राणा, रंजीत गुप्ता, प्रमोद कुमार वर्मा, हितेंद्र पटेल, ओम प्रकाश देव, राजू प्रसाद, बैजनाथ महतो, गौतम वर्मा, गोविन्द महतो, भुनेश्वर महतो, अजय कुमार मंडल, सुरेश कुशवाहा, महदेव कुमार महतो, आफताब आलम, अवध किशोर साव, बीरेंद्र साव, निर्मल प्रसाद, मोहन महतो, लोकनाथ महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापण केन्द्रीय सदस्य सुरेन्द्र महतो ने किया।

Related posts

Leave a Comment