गोमो। तोपचांची ब्लॉक के प्रखण्ड सभागार में बुधवार को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अपर जिला रजिस्ट्रार राजेश एक्का की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुखिया पंचायत सचिव सभी प्रवेक्षक सभी आंगन बाड़ी सेविका सहायिका एवं सभी सरकारी स्कूल के प्रधान अध्यापक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीडीओ राजेश एक्का ने कहा कि आज जितने भी सरकारी संस्था में काम करते हैं। सभी को बुलाया गया है। साथ ही उन्हें बताया गया है कि सरकार का निर्देश है की इस माह के 14 तारीख से अगले माह के 14 तारीख तक विशेष रूप से अभियान चलाकर जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र या मृत्यु प्रमाण पत्र नही है। या जिन बच्चों का लोकडोन के समय जन्म या किसी व्यक्ति का मृत्यु हुआ है। उनका सर्टिफिकेट बनाना है। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, प्रधान सहायक महेन्द्र कुमार, मुखिया शरवर खान, मुकेश, राजन, सहित सैकड़ों महिला एवं पुरूष मौजूद थे।
Related posts
-
गोमो लोको बाजार निवासी डॉक्टर खुर्शिद साहेब का हुआ निधन।
गोमो। लोको बाजार गोमो निवासी डॉक्टर खुर्शिद अंसारी साहेब का वृहस्पतिवार की सुबह इंतकाल हो गया... -
दीप नारायण सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता विकास कुमार सिन्हा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ली।
गोमो। 1 मई 2024 को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का... -
ट्रक और बस की बीच जबरदस्त टक्कर, एक की मौत , दर्जनों जख्मी
तोपचांची: मंगलवार अहले सुबह तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे के कोटालड्डा स्थित ओवरब्रिज में कोलकाता...