Birsa Times

शिकारीपाड़ा में डेढ़ साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।शिकारीपाड़ा/दुमका /

शिकारीपाड़ा में डेढ़ साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।शिकारीपाड़ा/दुमका /

आदिवासी एक्सप्रेस।

झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक यौन शोषण करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोमलाल हांसदा को शिकारीपाड़ा बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी का घर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और दोनों लगभग दो साल पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए थे, जिसके बाद आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का लगातार शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने की बात से साफ मुकर गया।
इस मामले को लेकर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने बताया कि पीड़िता द्वारा 16 मई को दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने शिकारीपाड़ा थाना कांड संख्या 50/26 दर्ज की थी, जिसमें नए कानून के तहत धारा 69 बीएनएस (BNS) अंकित की गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, जिसमें शिकारीपाड़ा बाजार से आरोपी को दबोचने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा सघन पूछताछ किए जाने के बाद आरोपी सोमलाल हांसदा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *