बोलेरी अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की हुई मौत।

गोमो। बीती देर रात तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित भंवरदाहा बांका पुल के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार परिवार गंगासागर स्नान करके बिहार के सासाराम जा रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे अनियंत्रित होकर गाड़ी पुल के डिवाइडर से टकराते हुए जा पलटी। बोलेरो में 6 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी लोगों को ग्रामीण तथा पुलिस के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी की पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर तोपचांची पुलिस घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को जप्त कर थाना ले आई है। तथा जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related posts

Leave a Comment