त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधि संघ का गठन किया गया।

गोमो। रांची के पुराने विधानसभा सभागार में सोमवार को त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधि संघ का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से धनबाद जिला के जिप सदस्य सह मुखिया संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विकास महतो को अध्यक्ष बनाया गया। संघ का विस्तार अगले बैठक में की जायेगी। इस दौरान नव चयनित अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि संघ में सभी प्रमंडलों के एक एक मुखिया, एक एक जिप सदस्य, एक एक पंसस व पांच वार्ड सदस्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव समापन होने में आठ महीने बीत गए लेकिन राज्य सरकार पूर्ण अधिकार नहीं दिया और न पंचायत प्रतिनिधियों के पक्ष में सकारात्मक सोच है। प्रतिनिधि दिन रात अपने अपने पंचायत में विकास कार्य में लगे रहते हैं लेकिन उनको सम्मान सर्वजन पेंशन के रूप में मिलता है। जबकि विधायक सांसद अपना वेतन बढ़ाने के लिए लगे रहते हैं। राज्य सरकार अगर चाहती है कि राज्य का विकास हो तो पंचायत के लिए राज्य वित्त आयोग का गठन करे और अन्य राज्यों की तरह राज्य वित्त आयोग की राशि पंचायत को दें। उन्होंने कहा कि जल्द त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा का घेराव किया जायेगा और 15 मार्च को राजभवन के पास महाधरना देकर पंचायत प्रतिनिधियों का हक अधिकार का मांग किया जायेगा। अगर सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को मान सम्मान व हक अधिकार नहीं देती है तो सदन चलने नही देंगे। कहा कि जो सोचेगा पंचायत प्रतिनिधियों की हित में अगला सरकार उसी का रहेगा। राज्य के साठ हजार पंचायत प्रतिनिधी एक सूत्र में बंधे हैं। इस अवसर पर मंच संचालन जिप सदस्य अमीत कुमार चौबे कर रहे थे। मौके पर मुखिया उदय सिंह, प्रमोद सिंह, देवघर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार साह,मुखिया मुकेश कुमार महतो, मुखिया शंकर पासवान, मुखिया विवेक सिंह, उप प्रमुख जितेन्द्र कुमार सिंह, मुखिया अरविंद सिंह, जिप सदस्य सुशांति कंकांडी, पंसस , मुखिया योगेश मुर्मू, जिप सदस्य मनोज महतो, आदि लोग शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment