Birsa Times

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद पड़े खदान में एक किशोर की डूबने से हुई मौत

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद पड़े खदान में एक किशोर की डूबने से हुई मौत

मंडरो: मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 नंबर पहाड़ स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूब जाने से हुई मौत। मृतक महादेववरन गांव का सुमन चौधरी बताया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ बारिश के पानी में नहाने के लिए गया था । खदान में जमा बारिश के पानी में छलांग लगाने के दौरान पत्थर से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया और पानी में डूबने लगा । मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला । वही इलाज के लिए पीरपैंती अस्पताल ले जाया गया । अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वही मामले को लेकर अभी तक थाना में कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *