मचा हड़कंप, दर्जनों बांस जलकर राख,
पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से की मुआवजे की मांग
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह में गुरुवार देर शाम बाँस प्लांट में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में बड़ी संख्या में बाँस जलकर राख हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, नावाडीह निवासी एमडी दानिश के खेत में बाँसों की एक बांस प्लांट है। इसमें सैकड़ों बाँस लगे हुए थे। दानिश अपने परिवार के साथ घर से कोलकता शादी के लिए गए थे। गुरुवार देर शाम ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि आपके बांस पेड में आग लग गई है। ग्रामीणों के अनुसार आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दर्जनों बाँस जलकर राख हो गए।ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जिससे एक बड़ी घटना टल गई।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन बाँसों के जलने से किसान दानिश को आर्थिक नुकसान हुआ है।आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का अनुमान है कि आग सूखे मौसम, किसी चिंगारी या आसपास की घास-फूस में लगी सुलगन के कारण लगी होगी। घटना की जानकारी दमकल विभाग की टीम और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही हंटरगंज थाना सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल(फायर) गाड़ी पहुंची। लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मोटर से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया है।जिससे एक बड़ी घटना टल गई।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इधर पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलवाने की गुहार लगाई है। खबर लिखे जाने तक थाने में या अंचल में आवेदन नहीं दी गई थी।
