Birsa Times

आपसी विवाद को लेकर दों पक्षों में हुई मारपीट भतीजा ने चाचा को उतारा मौत के घाट व चचेरे भाई को किया घायल

आपसी विवाद को लेकर दों पक्षों में हुई मारपीट भतीजा ने चाचा को उतारा मौत के घाट व चचेरे भाई को किया घायल

सौरभ भगत
​अमड़ापाड़ा-थाना क्षेत्र के निपनिया गांव के डुमरीजोला में आपसी विवाद को लेकर दो सगे भाई ने अपने चाचा दुखिया पहाड़िया की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आया दुखिया पहाड़ियां का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं मृतक की पहचान दुखिया पहाड़िया (लगभग 53 वर्ष) के रूप में हुई है,जबकि उनका घायल बेटा बड़ा कालू पहाड़िया है।घटना को अंजाम देने के बाद एक आरोपी भतीजा कालू पहाड़िया ने खुद थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया,जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।वहीं दूसरा आरोपी भतीजा दुखिया पहाड़िया मौके से फरार हो गया।​प्राप्त जानकारी के अनुसार निपनिया के डुंमरीजोला गांव में दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।इसी विवाद को लेकर पड़ोसी के भतीजों दुखिया पहाड़िया और कालू पहाड़िया का अपने चाचा दुखिया पहाड़िया से झगड़ा शुरू हुआ।इसी झड़प के बीच आरोपियों ने कुल्हाड़ी से अपने चाचा पर हमला कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे बड़ा कालू पहाड़िया पर भी आरोपियों ने वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुल्हाड़ी के गहरे जख्म के कारण दुखिया पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गई।​घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिला जहां सूचना मिलते ही एसआई पप्पू कुमार,एसआई कविंद्र मिश्रा, एएसआई निर्मल कुमार पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की सारी जानकारी ली।तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया।इधर पुलिस द्वारा घायल बेटा बड़ा कालू पहाड़िया को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (फतेहपुर)अमड़ापाड़ा लाया गया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद डॉ.शिवम कुमार व डॉ आनंद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया।व बेहतर इलाज के लिए फूलों झोनों मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर कर दिया।पुलिस फरार आरोपी दुखिया पहाड़िया की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *