Birsa Times

सड़क दुर्घटना में भाई बहन गंभीर रूप से घायल, रेफर

सड़क दुर्घटना में भाई बहन गंभीर रूप से घायल, रेफर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

इटखोरी (चतरा) : पितीज पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार दिन लगभग 11 बजे की है। घायलों की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र के अकुरहंवा बेला गांव के 28 वर्षीय प्रवीण प्रजापति एवं उनकी 29 वर्षीय बहन आरती देवी के रूप में किया गया है। वहीं इस दुर्घटना में आरती देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे बाल बाल बच गए। घटना के बाद इटखोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए दोनों भाई-बहनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। आरती देवी गर्भवती थी, उसके एक पैर की हड्डी टूट गई है और दुसरे पैर कट गया है। वहीं प्रवीण के कमर और पैर में गंभीर रूप से चोटें आई है। पुलिस ने घटनास्थल से उक्त ट्रैक्टर और बाइक को जप्त कर लिया है। घायल प्रवीण ने बताया कि मेरे यहां छठयारी था, जिसे लेकर अपनी बहन को बाइक से उसके ससुराल जमरी बकसपुर गांव से अपने घर ले जा रहे थे, इसी दौरान सामने से धक्का मार दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *