Birsa Times

फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

चांदन (बांका): थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत अंतर्गत भनरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भनरा गांव निवासी कुंदन यादव, पिता पंचु यादव और शिवा यादव, पिता कंठी यादव के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

सोमवार की रात चांदन थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रधारी कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बांका न्यायालय भेजा गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *