Birsa Times

बांका के चांदन में नाली सफाई को लेकर दो गुट भिड़े, मारपीट में बुजुर्ग घायल और कई पर एफआईआर

बांका के चांदन में नाली सफाई को लेकर दो गुट भिड़े, मारपीट में बुजुर्ग घायल और कई पर एफआईआर

संवाद सूत्र पंकज कुमार ठाकुर
चांदन (बांका)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के झाझा गांव मे मामूली बात को लेकर बीत कल रात दो पक्ष के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों के खिलाफ चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।जानकारी के अनुसार गली की साफ सफाई के दौरान दो पक्षों के बीच मामूली कहा सुनी होते-होते गाली-गलौज और मारपीट की घटना हो गयी ।इस मामले में एक पक्ष से विनोद यादव पिता प्रीतम यादव ने चौधरी यादव व मंटू यादव सहित 7 लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चांदन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है ।वहीं दूसरे पक्ष से मनीषा देवी पति मंटू यादव ने विनोद यादव सहित चार लोगों के खिलाफ बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है ।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *