Birsa Times

मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल,एक दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज।

मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल,एक दर्जन से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज।

सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर

चांदन (बांका)चांदन बाजार स्थित मिस्त्री टोला में जमीन विवाद को लेकर आज रविवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार चांदन मिस्त्री टोला निवासी ललन मिस्त्री व रिंकू मिस्त्री के बीच जमीन विवाद करीब दो माह पूर्व से हीं चल रहा था। जिसको लेकर अंचल कार्यालय चांदन व चांदन थाना में आवेदन दिया गया था। थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सरकारी अमीन से मापी कराकर जमीन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने की बात कहा गया था। जिसको लेकर ललन शर्मा द्वारा अंचल कार्यालय चांदन में जमीन मापी कराने को लेकर आवेदन देकर एन आर भी कटाया था।अंचलधिकारी द्वारा मापी की समय निर्धारित करने से पहले आज रविवार को दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।सभी घायलों को स्वजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।
जहाँ चिकित्सकों द्वारा सभी घायलों की इलाज किया गया।
घायलों की पहचान कपिल देव मिस्त्री,ललन मिस्त्री, कविता देवी, शिवनंदन मिस्त्री, अनंत कुमार मिस्त्री, शुकदेव मिस्त्री ,उमेश मिस्त्री, जयदेव मिस्त्री ,संतलाल मिस्त्री,चंदन मिस्त्री सा०चांदन मिस्त्री टोला निवासी के रूप में की गई है।
जबकि मार-पीट की घटना में गंभीर रूप से घायल शुकदेव मिस्त्री को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष कुमार के द्वारा बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक खिलाफ चांदन थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती ने बताया एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *