Birsa Times

उत्पाद विभाग के द्वारा रामगढ़ प्रखंड व हंसडीहा थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर किया छापेमारी, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़क

उत्पाद विभाग के द्वारा रामगढ़ प्रखंड व हंसडीहा थाना क्षेत्र के कई ठिकानों पर किया छापेमारी, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़क

रामगढ़/रामजी साह

डीसी दुमका के आदेश पर उत्पाद विभाग (एक्साइज) की टीम ने बुधवार को रामगढ़ प्रखंड के भदवारी सडक किनारे अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कई अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला | छापेमारी टीम ने दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे रामगढ़ प्रखंड के रानी सोनावती प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप। उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि वहां कुछ महिलाएं सड़क किनारे बैठकर अवैध रूप से देसी शराब की बिक्री कर रही हैं। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद महिलाएं मौके से फरार हो गईं। इसके बाद अधिकारियों ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया तथा स्थानीय लोगों को अवैध शराब के कारोबार से दूर रहने की चेतावनी दी। वहीं दूसरी कार्रवाई रामगढ़ प्रखंड के भतोडिया रेलवे स्टेशन के समीप ऊपरवारा (वृन्दावन ) के समीप एक घर में की गई। विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घर में अवैध रूप से शराब का निर्माण कर उसकी बिक्री की जा रही है |छापेमारी के दौरान टीम ने घर के सदस्यों से पूछताछ की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उत्पाद विभाग ने इस मामले में संजीत चालक,पिता अर्जुन चालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई |अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों को भविष्य में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। छापेमारी के दौरान संजीत चालक के घर से 20 लीटर देशी शराब और 40 किलो महुवा बरामद किया गया | इस विशेष अभियान का नेतृत्व उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर प्रेम रंजन कुमार के द्वारा किया गया । उनके साथ विभाग के अन्य अधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *