Birsa Times

साइबर ठगों पर देवघर पुलिस का शिकंजा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

साइबर ठगों पर देवघर पुलिस का शिकंजा, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मोबाइल-सिम जब्त, ठगी में उपयोग की पुष्टि

देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: गुप्त सूचना के आधार पर देवघर पुलिस ने संदिग्ध साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापामारी अभियान में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।
चकमारा सारठ का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शुभम कुमार दास, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी चकमारा थाना सारठ जिला देवघर के रूप में हुई है।
मोबाइल-सिम बरामद
पुलिस ने अभियुक्त के पास से 01 मोबाइल फोन और 01 सिम कार्ड बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में किए जाने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने की अपील
देवघर पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर प्रतिक्रिया न दें। साइबर ठगी की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा हेल्पलाइन 9296913007, व्हाट्सएप चैटबॉट 9296913006 या कंट्रोल रूम नंबर 9241821642 / 112 पर संपर्क करें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *