रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ प्रखंड क्षेत्र के किसान जमीन जैसी समस्या को लेकर काफी परेशान है।सरकार ने इसे व्यवस्था को दुरुस्त व किसान के सहूलियत के लिए सोमवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया है।ताकि आम किसान को परेशानी नहीं हो।जमीन मालिक अपनी जमीन समस्या को लेकर ब्लॉक परिसर में कागजात लेकर आते है।लेकिन अधिकारी को नहीं रहने से किसान उल्टा पांव अपने घर बिना काम के चले जातेभैं।किसान बताते हैं कि 16 किलोमीटर लंबी दूरी तय करके ब्लॉक कार्यालय आते हैं।लेकिन गाड़ी भाड़ा तय कर आने के बाद भी जब किसान को काम नहीं होता है तब किसान अधिकारी के प्रति काफी नाराजगी प्रकट करते हैं।सरकार के द्वारा लगाई जा रही प्रत्येक जनता दरबार सिर्फ नायक व मजाक बनकर रह गई है।लोग बताते हैं कि हर जनता दरबार में अधिकारी के नहीं आने से सारी कुर्सियां खाली पड़ जा रही है।इस घटना को लेकर यहां के जनता काफी नाराजगी प्रकट की है।
