Birsa Times

तेज आंधी में घर में गिरा पेड़,दबकर महिला की मौत

तेज आंधी में घर में गिरा पेड़,दबकर महिला की मौत

संवाददाता राम कुमार

बालूमाथ।बालूमाथ में बुधवार की देर रात आंधी और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई ।कई घरों के छप्पर उड़ गए ।वहीं बिजली तार में पेड़ गिरने से इलाके की बिजली देर रात से ही गुल हो गई।वही बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के भगिया पंचायत अंतर्गत बरवाटोला में एक खपरैल घर में पेड़ गिर जाने से एक महिला की दबकर मौत हो गई।मृतक महिला सीमा देवी 25 वर्ष पति रमेश गंजू ग्राम बरवा टोला थाना बालूमाथ निवासी अपने घर में सोई हुई थी।इसी दौरान तेज आंधी-बारिश के दौरान एक विशालकाय पेड़ उसके घर पर जा गिरा जिससे सीमा देवी दब गई ।परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।वहीं घटना की सूचना पाकर बालूमाथ अंचलाधिकारी बालेश्वर राम,बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लिया ।वहीं परिजनों को आपदा विभाग से मुआवजा देने की बात कही ।मौके पर सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे।वहीं इस दौरान घर के बाहर खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई ।वही बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल के बाउंड्री और महावीर यादव घर मे लिप्टस का पेड़ टूटकर जा गिरा जिससे बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गया । इसके अलावा वन विभाग के समीप फुटपाथ दुकान में लगे करकट एवं चौरसिया स्वीट्स के समीप किराना दुकान में लगा करकट भी तेज आंधी में उड़ गया।इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिर गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *