Birsa Times

अंग्रेजी शराब से भरी कंटेनर 4293 लिटर के साथ जप्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए

अंग्रेजी शराब से भरी कंटेनर 4293 लिटर के साथ जप्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार हुए

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लोग बता रहे शराबबंदी की दिशा में सराहनीय पहल।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

ओबरा (औरंगाबाद) :- जिले के ओबरा प्रखंड में अवैद्य शराब निर्माण, परिवहन व खरीद बिक्री के विरुद्ध ओबरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, विदित हो कि बीते दिनों भी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर शराब भट्टियों को ध्वस्त कर एवं मिनी शराब फैक्टरी का उद्भेदन करते हुए काफी मात्रा में शराब को जप्त किया जा चुका है इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार की रात्रि छापेमारी टीम गठित कर ब्लॉक गेट के समीप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक कंटेनर को जप्त करते हुए दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि लगभग 1:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि शराब से भरी एक कंटेनर औरंगाबाद की तरफ से दाउदनगर की ओर जा रही है, सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी टीम में पु०अ०नि० कुणाल कुमार, पु०अ०नि० मुन्ना कुमार, पु०स०अ०नि० सरफराज अहमद, पु०स०अ०नि० सरफराज अहमद सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद रहें। थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी टीम प्रखंड परिसर के गेट के समीप पहुंची जहाँ एच पी 72 सी 2573 रजिस्ट्रेशन नंबर के 10 चक्का कंटेनर की तलाशी ली गई तलाशी के क्रम में उक्त कंटेनर से क्वीन डिस्टिलर्स एंड बोहलेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा निर्मित ब्लू स्ट्रोक एक्सक्विजिट व्हिस्की के स्टिकर लगा हुआ 180 एमएल के 200 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 बोतल कुल मिलाकर 9600 बोतल जिसका कुल मात्रा 1728 लिटर, 375 एमएल के 100 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 बोतल कुल मिलाकर 2400 बोतल जिसका कुल मात्रा 900 लिटर एवं 750 एमएल के 185 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 बोतल कुल मिलाकर 2220 बोतल जिसका कुल मात्रा 1665 लिटर इस तरह कुल मिलाकर 4293 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है साथ ही मौके से दो शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसका पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के गनियारी गांव निवासी अमित कुमार, पिता जय मंगल राय एवं मुन्ना कुमार, पिता रामानंद राय के रूप में की गई है। उक्त दोनों तस्करों के पास से रियल मी कंपनी के दो एंड्रॉयड फोन भी बरामद किया गया है। शराब तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे लुधियाना से शराब लेकर औरंगाबाद के रास्ते पटना जा रहे थे। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज करते हुए मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है, किसी भी स्थिति में शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इधर अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई और उसमें मिल रही सफलता को लेकर स्थानीय लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है लोग शराबबंदी की दिशा में पुलिस की सराहनीय पहल बता रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *