Birsa Times

ब्लैक पल्सर पर आए गुंडों ने लता ज्वेलर्स लूटा, सोना-चांदी लेकर फरार

ब्लैक पल्सर पर आए गुंडों ने लता ज्वेलर्स लूटा, सोना-चांदी लेकर फरार

मोहनपुर। थाना क्षेत्र के चंदना ठाढ़ी मोड़ स्थित लता ज्वेलर्स में सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे ब्लैक पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पर पहुंचे और हथियार के बल पर दुकानदार को डराकर सोना, चांदी एवं नकदी लूटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने घटना के बाद दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी। दुकानदार ने बताया कि अपराधी करीब आधा भर सोना, लगभग 3 किलो चांदी और 16 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *