ड्रग्स कारोबार से जुड़े हैं तार
देवघर
जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कथित कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान हरि, रितु और कुंदन के रूप में बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से नशीले पदार्थों के कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हालांकि थाना प्रभारी सालो हेंब्रम ने इस संदर्भ में बताया कि एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की पूछताछ की जा रही है।
