Birsa Times

एक दूसरे बाइक की टक्कर में युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल।

एक दूसरे बाइक की टक्कर में युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल।

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- जिले के एनएच 139 दाउदनगर-पटना मुख्य पथ पर सिपहां के पास गुरुवार की रात दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान दाउदनगर के सोनी निवासी मालिकचंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। दूसरे बाइक पर सवार घायल होने वालों में खुदवां निवासी अनिल चौधरी के पुत्र नीरज कुमार और कृष्णा चौधरी के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं। दोनों घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
बताया जाता है कि सोनू अपने घर से बाइक से एक तिलक समारोह में शामिल होने हिच्छन बिगहा जा रहा था। सिपहां के पास एक पेट्रोल पंप में बाइक तेल लेने के लिए वह जैसे ही मोड़ा, वैसे ही पटना रोड की ओर से तेज गति से आ रहे एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहन पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। रात्रि में ही सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अस्पताल में पहुंची और जांच शुरू कर दी गयी।
थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृतक के शव का सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *