बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में कोयला उठाव को लेकर गतिरोध लगातार जारी है। पीएनएमएल कंपनी द्वारा कोयला लोड कराए गए हाईवा वाहन पिछले तीन दिनों से बैरियर के पास खड़े हैं।बताया जा रहा है कि सीसीएल द्वारा जारी टेंडर के तहत पीएनएमएल कंपनी को कोयला उठाव का कार्य मिला है,जिसमें कोयला हाईवा के माध्यम से बालूमाथ साइडिंग तक पहुंचाया जाना है।कंपनी प्रतिनिधि सुरेश उरांव ने बताया कि कोलियरी में लगभग 12.50 लाख टन कोयले का स्टॉक जमा हो गया है। उनका कहना है कि डीओ होल्डरों द्वारा अच्छी गुणवत्ता वाला कोयला पहले ही उठा लिया गया,जबकि बचा हुआ कोयला लंबे समय से पड़ा है। इस दौरान कई स्थानों पर कोयले में आग लग गई है, जिससे लगातार जहरीली गैस और धुआं निकल रहा है। इसके कारण आसपास के ग्रामीण प्रदूषण की चपेट में आ रहे हैं तथा बीमार पड़ने की शिकायत कर रहे हैं। जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंच रहा है।वहीं दूसरी ओर कई ट्रक मालिक हाईवा से कोयला ढुलाई का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले 32 वर्षों में इस क्षेत्र में कभी हाईवा से कोयला परिवहन नहीं हुआ। ऐसे में परंपरागत ट्रक मोड से ही कोयला उठाव कराया जाना चाहिए। ट्रक मालिकों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।कोलियरी क्षेत्र में जारी इस विवाद के कारण कोयला उठाव पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं सीसीएल प्रबंधन की भूमिका पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।
तेतरियाखांड कोलियरी में गतिरोध जारी,तीन दिनों से खड़े हैं कोयला लोड हाईवा।
- May 8, 2026
0
18
Less than a minute
You can share this post!
administrator
