बालूमाथ। बालूमाथ-हेरहंज मुख्य पथ पर अज्ञात हाईवा की धक्के से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा मोड़ के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरहुल पर्व मना कर ब्रह्मोरिया से नगर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हाईवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में संतोष उरांव पिता बुधु उरांव उम्र 28 वर्ष ग्राम नगर निवासी थाना चंदवा तथा राजेश उरांव पिता बीरूआ उरांव उम्र 30 वर्ष ग्राम इचाक निवासी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
चिकित्सक दयानंद कुमार द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद संतोष उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं राजेश उरांव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से दो बाइक सवार घायल,एक रेफर।
