घर से बुलाकर युवक की बेरहमी से हत्या,
नव निर्माण रेलवे लाइन के समीप से मिला शव*
रो रो कर परिजनों का हुआ बुरा हाल
विश्वनाथ कुमार गुप्ता (ब्यूरो) लखीसराय
लखीसराय जिले में जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया है। कबैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 में 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक को घर से बुलाकर ले जाने के बाद हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर पर धारदार हथियार से हमला भी किया।मृतक की पहचान टुनटुन यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ राजा (25 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर गोतिया अर्जुन यादव से विवाद बराबर चला आ रहा है यह विवाद लगभग 10 धुर जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था और मामला थाने तक भी पहुंच चुका था। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन देर शाम पड़ोसी संजय यादव, राजकुमार को घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था । इसके बाद आरोप है कि संजय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से दूर बहियार में फेंक दिया गया
हालांकि इस घटना की सूचना कवैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार को जब मिली तो वह तुरंतअपने पुलिस वलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए ।घटना के जानकारी मिलने के बाद से ही कवैया थाना के थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने अपराधियों की धडपकड के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की।हालांकि कवैया थाना पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करेगी ।
