गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुआ इको पार्क के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लताकी निवासी पीड़ित मो. हजरत अंसारी ने बताया कि वे जमुआ थाना प्रभारी को ऑन लाइन आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
घटना का विवरण
पीड़ित के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1:15 बजे की है। मो. हजरत अपनी
होंडा सीबी शाइन एसपी (बीआर 46एफ 5831) रंग ग्रे, बाइक पार्क के बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। जब वे कुछ देर बाद वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां से नदारद थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
पार्क प्रबंधन पर असहयोग का आरोप
पीड़ित का कहना है कि पार्क परिसर के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे चोरों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है। मो हजरत अंसारी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस विषय में पार्क के लोगों से बात की, तो उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया और किसी भी प्रकार का सहयोग करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी बाइक बरामद की जाए।
