Birsa Times

इटखोरी के युवक को साइबर क्राइम के अपराध में मयूरहंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इटखोरी के युवक को साइबर क्राइम के अपराध में मयूरहंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दासआदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

मयूरहंड (चतरा): रविवार को मयूरहंड थाना पुलिस ने प्रतिबिवं एप साईबर क्राईम से संबंधित एक युवक को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार युवक इटखोरी प्रखंड के बमनडीह गांव के 24 वर्षीय करण कुमार पिता लक्ष्मण साव का निवासी है। अपराध अनुसंधान विभाग,राँची द्वारा चतरा जिले के मयूरहंड थाना पुलिस द्वारा प्रतिबिवं एप में साईबर क्राईम से संबंधित मोबईल नं०- 9998222081 को प्लॉट किया गया । जिसके आलोक में मयूरहंड थाना के थाना प्रभारी आशिष प्रसाद के नेतृत्व में तकनीकी शाखा के साथ एक टीम गठित कर उपरोक्त मोबईल नं० एव मोबईल को बरामद करते हुए संदिग्ध पाये जाने पर धारक उपयोगकर्त्ता को गिरफ्तार करते हुए विधिवत कारवाई हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त आलोक में छापामारी दल के द्वारा गुप्त रूप से एव तकनीकी रूप से छापामारी कर उपरोक्त मोबईल नम्बर को मोबईल सहित बरामद किया गया तथा साईबर ठगी अर्थात सैक्स्टॉर्शन से संबंधित साक्ष्यों को संकलित किया गया तथा प्रतिबिवं एप के पीड़ित के द्वारा भेजे गये रकम का भी साक्ष्य एकत्रित किया गया। इसके साथ ही अन्य विविध दस्तावेज बरामद किए गए। जिसके आलोक में गिरफ्तार युवक करन कुमार के पास से तीन एंड्राइड मोबाइल के साथ मोटरोला एज 50 फ्यूजन मोबाइल बरामद किया गया जिसमें प्रतिबिंब अप में प्लॉट हुए संदिग्ध मोबाइल संख्या 9998222081 सिम लगा हुआ बरामद किया गया। दूसरा मोबाइल रेडम नोट 9 प्रो और तीसरा मोबाइल वो 29 5G बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्त में लिए गए अभियुक्त का एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड पेपर, बैंक ऑफ़ इंडिया का पासबुक, एक्सिस बैंक का डेबिट कार्ड, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक कार्ड, बैंक ऑफ़ इंडिया का डेबिट कार्ड, वहां का रजिस्ट्रेशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, माइनर पैन कार्ड, मार्क सिम जिसमें एयरटेल के तीन जिओ का एक, बी आई का एक, संयुक्त अरब अमीरात का 10 दिरहम के दो नोट, 10350 नगद तथा पीड़ित के द्वारा भेजे गए 6100 का प्रमाणित दस्तावेज अभियुक्त के पास से बरामद किया गया। साइबर अपराध के अपराधी को विधि सम्मत धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, इस मौक पर डीएसपी अमिता लकड़ा,इंस्पेक्टर उमेश राम,सब इंस्पेक्टर बिपिन बिहारी मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *